ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा तुवन मैदान पर किसानों का विशाल अन्नदाता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा संयोजक जगदीश सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने की एवं संचालन लोकसभा सहसंयोजक प्रदीप चौबे ने किया।इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि यह तुवन का मैदान और एकत्रित किसानों की भीड़ यह गवाही दे रही है कि इस बार भाजपा अधिक मतों से जीत रही है । इस अवसर पर श्रम सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि हमें 20 तारीख को सबसे पहले मतदान करना है फिर जलपान करना है क्योंकि यहाँ की जीत प्रधानमंत्री मोदी को और मजबूत करेगी। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम नरेश ने कहा कि अन्नदाता के बारे में सबसे ज्यादा विचार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है और सम्मान निधि देकर सम्मानित किया। किसान क्रेडिट कार्ड देकर सम्बल दिया। सांसद एवं झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पं अनुराग शर्मा ने कहा कि हमारी मोदी सरकार का जोर अन्नदाता को ऊर्जादाता और उर्वरक दाता बनाने पर भी है. हम किसानों को सोलर पंप दे रहे हैं. खेतों की मेड़ पर ही छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाने के लिए मदद दे रहे हैं. इसके अलावा, गोवर्धन योजना के तहत पशुपालकों से गोबर भी खरीदने की व्यवस्था बनाई जा रही है साथ ही वे बोले कि हमने प्रयास करके मेडिकल कालेज, बल्क ड्रग पार्क, सिविल हॉस्पिटल और कई बहुत से विकास के काम करने का कार्य किया है इस बार फिर आग्रह कर रहा हूँ कि मोदी के हाथ मजबूत करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर बटन दबायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को गुंडों से मुक्त करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के हाथ मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में 20 तारीख को अपनी मत रुपी आहुति जरूर दें।मुख्य अतिथि एवं मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मैं अपने मित्र लोकसभा के साथी और बुन्देलखण्ड के पड़ौसी अनुराग शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील करने आया हूँ। मैं राजनीति में किसानों के बीच से आया हूँ इसी लिए हमारी सरकार ने सबसे अधिक बिजली पानी पर ध्यान दिया है । उन्होंने कहा कि पहले क्षतिपूर्ति का आकलन प्रदेश सरकार करतीं थीं इसके अलावा अतिवृष्टि और आंधी से नुकसान को क्षति नहीं माना जाता था और पचास प्रतिशत नुकसान पर ही क्षतिपूर्ति दी जाती थी, जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता था। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने पहली बार आंधी तूफान व अतिवृष्टि को भी कृषि क्षति माना और तैंतीस प्रतिशत नुकसान को भी मुआवजा देने का कानून वनाया। उन्होंने कहा कि इसी तरह केन वेतवा लिंक योजना के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ केन्द्र सरकार ने वृहद योजना बनाई और मेरी गारंटी है कि यह योजना पूरी हो जाने पर बुन्देलखण्ड जल से लबालब रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबसे अधिक कार्य महिलाओं के हित में किया है। इज्जत घर, आयुष्मान कार्ड, आदि कई योजना महिलाओं के हित में लागू की हैं। संसद में महिला आरक्षण विल पास करके उन्हें बराबरी का दर्जा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमारा सबसे अधिक ध्यान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर रहा और आज हमारी मातृशक्ति निडर होकर कहीं भी घूम सकती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि हमें पूर्वजों का अनुसरण कर एवं आधुनिक तकनीक से उपजे बीजों का प्रयोग कर कम पानी बाली उपज बोना चाहिए जिससे लागत में काफी कमी आएगी और लाभ में वृद्धि होगी। इसी तरह उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे आधुनिक तकनीक से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जल्दी तैयार होने वाले फलों के वृक्षों को लगाना का काम करें ताकि दो, पांच साल में फल का लाभ ले सकें जिससे किसानों के लाभ में वृद्धि भी होगी। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा भी हमारे पूर्वज इसी लिए करते थे ताकि दूध के साथ गोबर की खाद प्राप्त हो सके और वातावरण भी स्वच्छ रह सके। उन्होंने किसानों और मातृशक्ति से कहा कि आप ही देश की आधारशिला हैं और आपका आशीर्वाद ही शिरोधार्य कर हम लोग उन्नति के पथ पर बढ़ रहे हैं। आप सबसे प्रार्थना और अपील है कि आप सब फिर से अपना कृपा रुपी अमूल्य मत हमें देकर तीसरी बार केन्द्र मोदी जी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर हमें कृतार्थ करें।उन्होंने कहा कि फिर से हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मूल मंत्र लेकर आप सबकी ताकत से वनने जा रही है। कार्यक्रम के अंत में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश टोंटे बिरधा ने सभी का आभार व्यक्त कर कहा कि आप सब ने इतनी गर्मी में आकर जो हमारे कार्यक्रम को सफल बनाया उससे हम लोग कृतज्ञ हैं और आप सब का हृदय की गहराई से धन्यवाद आभार ज्ञापित करते हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन,सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी पं अनुराग शर्मा,श्रम सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, लोकसभा सह संयोजक प्रदीप चौबे,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश टोंटे,, पूर्व विधायक गण देवेंद्र सिंह मदनपुर, रतन लाल अहिरवार, रमेश कुमार कुशवाहा, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, विधानसभा प्रभारी जयदेव पुरोहित, विधानसभा संयोजक गण हरीराम निरंजन, गंधर्व सिंह लोधी,प्रदेश सदस्य जे के सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र पटेल, अजय पटेरिया , जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, मुन्ना लाल रजक, सन्तोष कुशवाहा,श्याम जी गुप्ता, अनुसुचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घासीराम सहरिया,जिला महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास,महेश भैया, बलराम सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सडैया, वरिष्ठ नेता सीता राम बड्डे,सुशील अग्निहोत्री, घनश्याम साहू .युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, जिला मंत्री गौरव चौधरी, निखिल रामकुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ,जिला पंचायत सदस्य गण सुरेन्द्र सिंह रजक, दिग्विजय सिंह लोधी, रजऊ राजा मैंगुवां, रजऊ राजा रमगढ़ा,आशीष रावत,हरिराम लोधी एड, प्रभारी राजेश लिटौरिया,अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मीनू वाल्मीकि,किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज शर्मा, श्रीमती रुचिका बुन्देला, , महावीर प्रसाद दीक्षित , प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, सोनू चौबे, अनुराग चौबे, के पी राजा, अजय साइकिल, अरविंद सिंघई, भरत लोधी बछरई, दिनेश गोस्वामी एड, महेन्द्र सिंह बुन्देला, स्वरूप सिंह चौहान,नरेश पंथ, भगत सिंह राठौर, आलोक चौबे, मेहरबान सिंह निरंजन,डा दीपक चौबे। ललितपुर के ग्रामों में एकतरफा दिखा भाजपा के पक्ष में माहौलझांसी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी, सांसद अनुराग शर्मा ने ललितपुर के ग्राम दावनी, जीरौन, ऐरा, आलापुर तिगड़ा और जाखलौन आदि ग्रामों में जोरदार जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान उन्होने कहा कि आज का दौर भाजपा का है। भाजपा की नीतियां देश और समाज हित में दुनियाभर में लोकप्रिय है। समाज का सभी वर्ग भाजपा के साथ है। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से व्यापारी, किसान, महिलायें, युवा, बुर्जुग सभी खुश है। ग्राम दावनी, जीरौन, ऐरा, आलापुर तिगड़ा और जाखलौन में जनसंपर्क के दौरान लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। भाजपा के पक्ष में लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी जिंदाबाद के नारे से पूरा ललितपुर गुंजायमान हो उठा। गावों में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी शर्मा का फूल-मालाओं से लाद कर खूब स्वागत किया।मऊरानी पुर में महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया सुचिता कक्कड़ रहीं। मुख्य वक्ता डॉ कल्पना सैनी ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की मेरी प्रधानमंत्री की तरफ से सभी को राम राम,आप रानी लक्ष्मी बाई की धरती की महिलाएं हैं, उन्होंने झांसी को पूरे विश्व मैं प्रसिद्ध कर दिया है ,पहले प्लेग आया था तो करोड़ों लोग मरे थे ,लेकिन जब कोरोना आया तो मोदी ने कहा की ये 140 करोड़ मेरा परिवार है उन्होंने भारत में निर्मित वैक्सीन पूरे देश मैं फ्री मैं लगवाई तथा तथा विश्व की चिंता भी की उन्होंने आगे कहा की मोदी की सरकार पूंजीपतियों के लिए न होकर महिलाओं ,युवाओं,किसानों , वृद्धजनों के लिए है कितनी सारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,20 रुपये में 2 लाख का बीमा, मुद्रा योजना,विश्वकर्मा योजना,किसान सम्मान निधि जिससे समग्र देश और देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो रहा है चल रही हैं , स्वयं सहायता समूहों के द्वारा सभी को लखपति दीदी बनाने का संकल्प मोदी ने लिया है। उन्होंने कहा यह मोदी का संकल्प था की आज हमारे आराध्य राम लला को उनको घर मिल गया है। हम आज यहां संकल्प लें को हम कमल का बटन दबा कर मोदी को सशक्त करेंगे “नारी शक्ति करे पुकार ,अबकी बार 400 पार” ये बात कहते हुए उन्होंने अपने विचार समाप्त किए। सुचित्रा कक्कड़ ने कहा की एक वो जमाना था जब कई किलोमीटर दूर जाकर लकड़ी लेकर आते थे लेकिन आज मोदी जी के जमाने में घर घर गैस चूल्हा भेजा है ,पहले लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था आज मोदी के शासन ने महिलाओं को सशक्तिकरण किया है ,उन्होंने सभी आग्रह किया की अनुराग शर्मा को विजई बना कर संसद में मोदी सरकार मैं मजबूती प्रदान करें| पूनम शर्मा ने कहा की हमने बदलाव देखा है मोदी के शासनकाल में ,वहां तो सिर्फ उनके परिवार ही सत्ता में रह सकते हैं ,कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ खाया है वो आज समाजवादी पार्टी की सरकार के साथ हैं जिनके मुखिया कहते थे की लड़कों से गलती हो जाती हैं ,आज मोदी जी की जितनी भी योजनाएं हैं उनमें कई योजनाएं महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने दी हैं आज हर घर नल योजना के तहत महिलाओं को घर पर ही पानी मिलता है,मोदी जी वो है जो सपनों को सच्चाई में बदलते हैं,। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष झांसी जिला प्रीति शर्मा द्विवेदी ने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया कि मोर्चा की सभी बहने इस चुनाव मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं है यहां हजारों की संख्या महिलाओं की ताकत दिखा रही है कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ शुरू हुई,सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। मंचासीन रहे लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ,जिलाध्यक्ष झांसी जिला अशोक गिरी,पूनम शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,निवर्तमान जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति शर्मा द्विवेदी,सुमन पुरोहित,राजेंद्र राहुल विधानसभा संयोजक,अपर्णा दुबे,ब्लॉक प्रमुख भारती आर्य,चेयरमैन शशि श्रीवास ,वंदना पाठक,आशा कमल गौतम, संचालन महिला मोर्चा महामंत्री नीलम सकरिया ने आभार जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा झांसी महानगर सुमन पुरोहित ने किया,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला मंत्री चंचल कंथारिया,जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रवेश शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल,गुड्डी रानी पटेल,दिनेश सिंह परिहार,सुमन बिलखती, मोनू मौर्य,ज्योति रैकवार ,गोमती सेन, सत्यवती ,उमा पटेल ,शकुंतला नायक, ममता बुंदेला ,मीना चौरसिया, नीता गुप्ता, वंदना मिश्रा,राजेश बिलहटिया,सुनैना राय,अंजली शर्मा,कविता शर्मा, ममता शर्मा,शेनू दुबे,ममता साहू,मुन्नी कुशवाहा हजारों की संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





