Home उत्तर प्रदेश बड़ागांव में मिला युवक का शव, हत्या कर शव को फेंकने की...

बड़ागांव में मिला युवक का शव, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका, पुलिस पड़ताल में जुटी

23
0

झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास तेज कर दिया है। आशंका जाहिर की जा रही कि उसके शव यहां फैंका गया है।जानकारी के मुताबिक बड़ागांव के ग्राम कदौरा में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब सुबह सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने युवक के शव को पड़ा देखा। घटना की सूचना आनन फानन में पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हांलकी अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है बड़ागांव थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसका शव यहां किसी ने फैंक दिया है, मृतक के शरीर पर कोई ज्यादा चोटों के निशान नही लेकिन इसके पेट पर चोटों के निशान है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और घटना का कारण का पता कर रही उसके बाद ही सही जानकारी हासिल होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here