Home उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद के आवास के पीछे सूने घर में लगी आग, वृद्ध...

पूर्व सांसद के आवास के पीछे सूने घर में लगी आग, वृद्ध की मौत

21
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र पूर्व सांसद के आवास के पीछे सूने मकान में आग लग गई। आग की घटना से आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने आग बुझाने के लिए बंद दरवाजे को खोला तो उसके अंदर एक वृद्ध आग से झुलसा पड़ा था। जब उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार क्षेत्र मसीहा गंज पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव के आवास के पीछे रहने वाले शरद त्रिपाठी का एक मकान नाल गंज में भी बना हुआ है। वह अकेले यहां किराए से रहते थे। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक उनके घर से धुआं निकलने लगा और धीरे धीरे आग की लपटों में तब्दील हो गई। भीषण आग को देख आस पास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के लिए जब दमकल कर्मियों ने घर का दरवाजा खोला तो उसके अंदर एक बुजुर्ग झुलसी अवस्था में पड़ा था। जिसका नाम शरद त्रिपाठी बताया गया। पुलिस ओर दमकल ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया और बुजुर्ग को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर आग किन्ही कारणों से लगी है या लगाई गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here