Home उत्तर प्रदेश आजतक का चुनावी राजतिलक हेलीकॉप्टर उतरा झांसी में, चुनाव के स्पेशल शो...

आजतक का चुनावी राजतिलक हेलीकॉप्टर उतरा झांसी में, चुनाव के स्पेशल शो में जनता की ली राय

22
0

झांसी। देश के जाने माने पत्रकारों में एक नाम अंजना ओम कश्यप का नाम भी आता है। अंजना ओम कश्यप आजतक के राजतिलक चुनावी शो कार्यक्रम को लेकर काफी सुर्खियों में है। आज्ञा उनका हेलीकॉप्टर झांसी के रानी लक्ष्मीबाई व्यायाम शाला स्कूल ग्राउंड में उतरा। वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि पर आने पर उनका सभी ने स्वागत किया। अंजना ओम कश्यप ने अपने चुनावी शो की शुरुआत वीरांगना की शोर्य गाथा से शुरू की। उन्होंने वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के स्वरूप में आकर्षण का केंद्र बनी आवास विकास कालोनी निवासी अंशिका कश्यप से रानी लक्ष्मी बाई के जीवन का पूरे देश को अपने कार्यक्रम के माध्यम से परिचय कराया। इसके बाद उन्होंने चुनावी शो की शुरुआत करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता रविंद्र शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील तिवारी, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेता भानू सहाय, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव भोजला, प्रदीप सरावगी, आम आदमी पार्टी असद, समाजसेवी संदीप सरावगी, सहित आम जनता और युवाओं से चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने झांसी में लोकसभा चुनाव में किसका जोर किसका शोर इस पर जानकारी लेते हुए अपने कार्यक्रम के माध्यम से लाइव प्रसारण किया। अंजना ओम कश्यप ने वीरांगना की कर्मभूमि पर पैर रखते ही सबसे पहले वीरांगना को नमन किया। उनके इस दृश्य को देख वहां मौजूद जनता ने काफी सराहना की। कार्यक्रम शो के वरिष्ठ पत्रकार शशांक त्रिपाठी, पुष्पेंद्र यादव, मुकेश वर्मा, विनोद गौतम, नवीन विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, अमित रावत, हर्ष शर्मा ने पत्रकार अंजना ओम कश्यप को रानी लक्ष्मी बाई का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। वही झांसी आज तक के रिपोर्टर इस शो के आयोजन कर्ता प्रमोद गौतम ने कार्यक्रम में आए सभी नेता, आम जनता और युवाओं का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here