झांसी। झांसी में बसपा पार्टी में नगर निगम चुनाव में टिकट की खरीद फरोख्त के आरोप प्रत्यारोप थमने का नही ले रहे। कही कार्यकर्ता पदाधिकारियों पर रुपए हड़पने और बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगा रहे तो वही पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से अपनी जान का खतरा बता रहे। ऐसे में नवाबाद थाना मे एक महिला कार्यकर्ता ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप पदाधिकारियों पर लगाते हुए शिकायत की है। वही पदाधिकारी ने प्रेमनगर थाना में आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।जानकारी के मुताबिक बसपा पार्टी के बड़े पदाधिकारी राजगढ़ पीएसी गेट के सामने रहने वाले लाला राम अहिरवार ने प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की 16 अप्रैल को सुबह दस बजे वह घर पर मोजूद नही थे। उसी समय आनंद साहू तालपुरा निवासी, भट्टागंव निवासी रोहित मोरया, रवि कांत मोरया, मसीहा गंज निवासी देवेंद्र अहिरवार उसके घर आए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घर पर मोजूद उनकी पत्नी दहशत में आ गई और फोन पर जानकारी दी। उन्होंने कहा की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में है। पुलिस ने धारा 147.452. आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वही बसपा के पूर्व पार्षद भट्ठगांव निवासी रवि कांत मोरया ने बताया की वह लाला राम के घर गए ही नही। उन्होंने आरोप लगाया है की जब कार्यकर्ताओं को टिकट देने का वादा करके पदाधिकारी रुपए हड़प लेंगे जो चिल्ला चिल्ला कर आरोप लगा रहे तो वह कार्यकर्ता किसके पास जायेंगे अपनी शिकायत लेकर। उन्होंने कहा लाला राम अहिरवार पार्टी के बड़े पदाधिकारी है तो कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर पदाधिकारी के पास ही जाएगा। अगर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पर इस प्रकार की कार्यवाही कराएंगे तो पार्टी खत्म हो जाएगी। वही एक महिला ने नवाबाद थाना मे शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया की उसके रुपए रख लिए उसे टिकट नहीं दिया और विरोध करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। महिला ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा




