Home उत्तर प्रदेश भाजपा की वार्ड 37 से भगवती कुशवाह इतिहास रचने की ओर

भाजपा की वार्ड 37 से भगवती कुशवाह इतिहास रचने की ओर

22
0

झांसी। लगातार चार बार पार्षद पद पर रहने वाली भाजपा प्रत्याशी भगवती कुशवाह इस बार इतिहास रचने की ओर जा रही है। क्योंकि उनके वार्ड से किसी ओर ने कोई नामांकन नही किया है।नई बस्ती क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी भगवती कुशवाह ने आज एलवीएम पहुंच कर नामकंन दाखिल किया। इस वार्ड से किसी ओर प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नही किया। इस तरह से अब भगवती कुशवाह निर्विरोध पार्षद चुनने की ओर जा रही है। इसका श्रेय भगवती कुशवाह और उनके पुत्र वीरेंद्र कुशवाह उर्फ बीरू ने अपने क्षेत्र की जनता को दिया है। उन्होंने कहा की हमारी क्षेत्र की जनता 1995 से लगातार उन्हे जीत दिलाती आ रही है। ओर इस बार जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद सहयोग दिया है। भगवती कुशवाह के निर्विरोध होने की संभावना ने झांसी नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी बिहारी लाल की भी जीत होने की आशंका बढ़ा दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here