

झांसी। व्लू बेल्स स्कूल की सिविल लाइन शाखा में वर्ण्डलैंड प्ले जॉन का शुभारंभ हो गया। इसमें बच्चों के सपनो की दुनिया को हकीकत में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के व्यवहार को कैसे बदलना है, उसमे कैसे परिवर्तन लाना है, यह सब चीज बच्चों को दिखाई व दिखाई जाती है।शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानाचार्य नितिन ए विलियम्स ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक विशाल विश्वस्तरीय प्ले जॉन की स्थापना की गई है। बड़े शहरों में जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, में जो शिक्षा के लिए छोटे छोटे बच्चों के लिए जो प्रयत्न किए जाते है, वह अब झांसी शहर में ब्लू बेल्स स्कूल में भी निशुल्क मिलेगी। उन्होंने कहा बच्चों के सपनो की दुनिया को हकीकत में बदलने का प्रयास करने के लिए कॉर्नर, रॉक क्लाइंबिंग, टेंपरोलीयम, स्लाइड्स, सॉफ्ट टॉयज, लैगो वॉल, पूल, जंगल, जानवरों के बारे में जानकारी आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड का पहला वातानुकूलित वर्ड लैंड प्ले जॉन है। जिसमे आने के बाद बच्चों में मानसिक, शारीरिक विकास होता है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






