Home उत्तर प्रदेश मां बेटी के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, अधेड़ के साथ नाबालिग...

मां बेटी के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, अधेड़ के साथ नाबालिग का कर दिया सौदा

38
0

झांसी। जनपद झांसी से मां बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक मां ने पैसों के खाते अपनी ही नाबालिग पुत्री का पड़ोस में रहने वाले अधेड़ से सौदा कर दिया और उसे जबरन वहां भेज कर उससे गलत काम कराने का दबाव बना रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पीछे रहने वाली एक नाबालिग ने आरोप लगाते हुए बताया की उसकी मां ने पैसों के खातिर पड़ोस में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति से उसका सौदा कर दिया और उसके साथ गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। अधेड़ ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत भी है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी अधेड़ और नाबालिग की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया की नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर साक्ष्य संकलित कर कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here