Home उत्तर प्रदेश शोषित वर्गो के मसीहा थे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

शोषित वर्गो के मसीहा थे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

26
0

झांसी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में 14 अप्रैल 2024 को देश में सामाजिक परिवर्तन के महानायक कमजोर उपेक्षित दलित शोषित वर्गों के मसीहा संविधान के निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब जी की 133वीं जयंती के मौके पर कचहरी चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रातः 10:00 बजे माल्यार्पण किया गया। इसी के उपरांत जिला कार्यालय पर विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी एडवोकेट राकेश कुशवाहा बरुआ व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार ने की विशिष्ट अतिथि झांसी मंडल प्रभारी कैलाश पाल व बी डी फुले, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह रहे। राकेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा की बाबा साहब ने इस देश की सभी समाज की महिलाओं के लिए हिंदू कोट बिल लाकर उनको उनके हक और अधिकार दिलाने का काम किया। और आज जो महिलाओं के लिए संपत्ति और बराबरी का अधिकार है वह बाबा साहब की देन है। सामाजिक परिवर्तन आर्थिक परिवर्तन और राजनीतिक परिवर्तन की लड़ाई भी बाबा साहब ने लड़ी थी। जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा बाबा साहब ने हमें जो वोट का अधिकार दिलाया था वह राजा बनने के लिए दिलाया था ना की गुलाम बनने के लिए। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र दत्त गौतम राजू , जिला प्रभारी अमित वर्मा, उत्कर्ष साहू,रविकांत मौर्य, जिला महासचिव संजय श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राजपूत, संतोष वर्मा, नीरज गुप्ता, आशीष राय हंसारी, अशोक रत्नाकर, आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष शकील मोहम्मद ने किया।आभार वि सभा प्रभारी घनश्याम कुशवाहा ने किया।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी देवेंद्र अहिरवार विधानसभा अध्यक्ष धन प्रसाद, विधानसभा उपाध्यक्ष तबरेज मंसूरी, बी बी एफ संयोजक राजेश राव, चेतराम भास्कर, एडवोकेट राम प्रकाश मामू, रविंद्र नगरा, राज योगेंद्र, महाराज सिंह पाल, एडवोकेट संतोष पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here