Home उत्तर प्रदेश जोरदार शोभायात्रा निकालकर बाबा साहब के जन्मदिवस पर केक काटा गया

जोरदार शोभायात्रा निकालकर बाबा साहब के जन्मदिवस पर केक काटा गया

22
0

झांसी। संविधान निर्माता की जयंती पर जोरदार शोभायात्रा निकाली। डीजे की धुन पर नाचते गाते महिला, पुरुष ने बाबा साहब को याद करते हुए उन्हें नमन किया। रविवार को अम्वावाय गांव में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर समाज सुधार समिति अम्वावय के तत्वावधान में अध्यक्ष भगवान सिंह उपाध्यक्ष प्रकाश, ग्राम प्रधान रवि राजपूत, भीम राव, अखिलेश राजपूत, पूर्व प्रधान दयाराम कोरी, अमर दीप कोरी के नेतृत्व में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी की जयंती पर डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान बौद्ध, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, रानीलक्ष्मी बाई, झलकारी बाई के स्वरूप के साथ नाचते गाते शानदार शोभायात्रा निकाली। इस दौरान सभी लोग बाबा साहब के जयकारे लगाते हुए नाचते झूमते और नीले रंग से होली खेलते हुए चल रहे थे। इस दौरान तेजसिंह पाल, प्रकाश ठेकेदार, आशा राम, भवानी मास्टर, भगवान दास मास्टर, मालती, रानी, पुष्पा, पिस्ता, रामवती आदि सहित सैंकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजकों ने बताया की शोभायात्रा निकालने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को बाबा साहब के संघर्ष को याद दिलाने और समाज को एकजुट करने के लिए निकाली जाती है। शोभायात्रा के बाद सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और केक काटकर जन्मदिवस मनाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here