झांसी। हरियाणा के रोहतक में 34 वीं मिनी सब जूनियर राष्ट्रीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में 29 से 31 तक किया गया, जिसमें देश के लगभग 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने पैरामिड प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में असम ,पंजाब, हरियाणा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात , दादर नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि टीमों 384 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जबकि 20 अधिकारी व 44 निर्णायक रहे।उत्तर प्रदेश से उत्कर्ष गुप्ता ,यश कुमार, शिवा ,रौनक कुशवाहा, मोक्ष कुमार ,देव ,खुशी कुशवाहा, आरबी सिंह, अनंतिका वर्मा, सृष्टि राज ,पूर्वी कुशवाहा,पारखी ,लकी कुशवाहा, उदय भगोरिया,युवराज वर्मा ,गगन चंद्रा, ललित ,अमन ,ईश्वरी कुशवाहा, रेणुका वर्मा ,दीपक कुशवाहा ,आस्था कुशवाहा, किंजल वर्मा, नीरज,मोहित वर्मा टीम के कोच धीरज वर्मा, मल्लखम्ब फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और एमेच्योर मल्लखम्ब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव सरावगी , मल्लखम्ब फेडरेशन ऑफ इंडिया के सह सचिव और एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रवि प्रकाश परिहार तथा निर्णायकों की भूमिका में बृजेश द्विवेदी, रंजीत सिंह, हेमंत सिंह, अनिल कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






