Home उत्तर प्रदेश राममय हुई कचहरी, अधिवक्ताओं ने निकाली रामयात्रा

राममय हुई कचहरी, अधिवक्ताओं ने निकाली रामयात्रा

28
0

झांसी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अधिवक्ताओं ने भी रामयात्रा निकाली।जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पं० चन्द्रशेखर शुक्ला,सचिव/महामंत्री के०पी० श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में कचहरी परिसर से रामधुन गाते हुये इलाईट चौराहा से कचहरी चौराहा होते हुये सी०जे०एम० कोर्ट परिसर में स्थित हनुमान मन्दिर में रामयात्रा का समापन कर भण्डारे का आयोजन किया गया।राम यात्रा में जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने रामधुन पर अपने आराध्य श्रीराम का उदघोष कर थिरकते व नृत्य करते हुये एक दूसरे को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशेष चन्द्र पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष राय. कोषाध्यक्ष रामजी श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव (प्रशासन) उमेश प्रजापति. संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) अभिषेक निगम, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) सुनीता केशरी , वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर तिरपाठी, संतोष कुमार सैनी ,दीपक साहू, अरविन्द कुमार सक्सेना, रामजी शांडिल्य, सुनील कुमार पटेल, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य फहीम अहमद चौहान, विजय सिंह साहू, प्रशान्त नारायन झा, नन्द किशोर उर्फ नन्दू , नीरज कुमार त्रिपाठी, जितेन्द्र सिंह, अमित पचौरी,यशवंत मिश्रा, अजय मिश्रा,राजेश श्रीवास्तव,विशाल भल्ला, शंकर सिंह, बृजेन्द्रसिंह, विकास यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन के०पी०श्रीवास्तव सचिव/महामंत्री ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here