झांसी। पानी वाली धर्मशाला केनिकट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में चौरसिया समाज के तत्वावधान में सोमवार को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड के आयोजन उपरांत दीप प्रज्ज्वलन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों में भारी संख्या में चौरसिया समाज बन्धुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा पूर्वक सहभागिता कर पुण्य लाभअर्जित कर भंडारे में प्रसाद ग्रहणकिया। इस अवसर पर चौरसियासमाज अध्यक्ष ओमप्रकाश ब्रह्मचारी, प्रबंधक राजेंद्र कुमारचौरसिया, अनुज चौरसिया, दिलीप चौरसिया,धर्मेंद्र चौरसिया ,सौरभ चौरसिया,अमरदीप चौरसिया, प्रशांत चौरसिया,रामनारायण चौरसिया,विजय चौरसिया, बलराम चौरसिया,सोनू चौरसिया,विनोद चौरसिया, जीतेंद्रचौरसिया आदि समाज बन्धुओंके साथ ही भारी संख्या में महिलाएं व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





