Home उत्तर प्रदेश गोकुल दुवे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सदर विधायक प्रतिनिधि बने

गोकुल दुवे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सदर विधायक प्रतिनिधि बने

37
0


झांसी। नगर निगम में लगातार पांच बार जीत हासिल कर वार्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले समाजसेवी गोकुल दुवे सदर विधायक के नगर निगम प्रतिनिधि बनाए गए थे। लेकिन उनकी कार्यशैली और लग्न को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए विकास कार्य और जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया की समाज सेवी गोकुल दुवे की लग्न एवम निष्ठा को देखते हुए नगर क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने और जन समस्याओं को निस्तारण करने के लिए तथा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया जाता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here