यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख कीमत के जेवरात बरामद

झांसी। चलती ट्रेन में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को थाना जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ढाई लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना जीआरपी टीम द्वारा ट्रेनों/प्लेटफार्मो में चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने की एक चैन पैंडल सहित, एक पैंडल, एक अंगूठी, एक झुमकी तथा घरेलू सामान बरामद कर लिया। बरामद माल की अनुमानित कीमत 2,50,000 रुपये आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में चोरी छिनैती लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झांसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झांसी टीम द्वारा झांसी से ललितपुर की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे हजरत बाबा की मजार के निकट से 2 शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ट्रेन से चुराये गये सोने का एक चैन पैंडल सहित, एक पैंडल, एक अंगूठी, एक झुमकी तथा घरेलू सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अमर सिंह पुत्र नंदलाल निवासी पुलिया नंबर 9 कब्रिस्तान के पास ठकुरियाना मोहल्ला थाना प्रेमनगर व देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र सीताराम निवासी पुलिया नंबर 9 बगीचा मोहल्ला थाना प्रेमनगर बताया।बरामदगी करने वाली टीम में प्र0नि0 लल्लूराम, उ0नि0 रवि सोलंकी, हे0 का0 अरविंद यादव थाना जीआरपी झांसी आदि शामिल रहे। 

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *