Home Uncategorized झांसी में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान हादसा: मटकी फोड़ कार्यक्रम में छज्जा...

झांसी में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान हादसा: मटकी फोड़ कार्यक्रम में छज्जा गिरने से युवक गंभीर, पैर की उंगली काटनी पड़ी

145
0

झांसी। थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले नई बस्ती क्षेत्र में कल बीती रात्रि जन्माष्टमी उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मटकी फोड़ (दही हांडी) कार्यक्रम के दौरान अचानक मकान का एक छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नई बस्ती निवासी राहुल वर्मा (पुत्र चंद्रकांत वर्मा) जन्माष्टमी पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए वहां मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक ऊपर का छज्जा नीचे खड़े लोगों पर गिर पड़ा। मलबे के नीचे आने से राहुल वर्मा का पैर बुरी तरह कुचल गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहुल को तत्काल नजदीकी कनकने अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि पैर में बहुत गंभीर चोट आई थी। हालत को देखते हुए डॉक्टरों को राहुल के पैर की एक उंगली काटनी (एमपुटेशन करना) पड़ी।

इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में खुशी का माहौल गम में बदल गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here