July 27, 2024

घोषणाएं नही जरूरतों पर आधारित है, भाजपा का संकल्प पत्र

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की घोषणा होते ही अपने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है। भाजपा अपने इन्ही वादों को पूरा करने के पिटारे के साथ जनता के बीच जा रही है। भाजपा ने अपने बयान में कहा की हमारा घोषणा पत्र नही जानता की जरूरतों पर आधारित है हमारा संकल्प पत्र और मोदी की गारंटी है। कि सभी का विकास होगा। सोमवार को झांसी के स्थानीय होटल में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी एवम विधायक दीघा बिहार डॉक्टर संजीव चौरसिया ने कहा की भाजपा अपना घोषणा पत्र नही मोदी की गारंटी के नाम से संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए गए है। जिनमे गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक चलाई जाएगी। 70 साल से ऊपर वाले बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज कराया जायेगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर आधारित है। जिसमे समाज के चार स्तंभ किसान, युवा, महिला, गरीब के कल्याण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र मोदी गारंटी पर आधारित है इसमें बुंदेलखंड के विकास, देश के विकास और रोजगार,पर्यटक सहित कल्याण कारी के लिए कई योजनाओं परियोजनाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसमें पुलिस को आधुनिकरण को बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। 2036 में भारत में ओलंपिक गेम्स कराने का संकल्प है। उन्होंने कहा यह घोषणा नही संकल्प है, मोदी की गारंटी के नाम संकल्प पत्र जारी किया गया है। इस पत्रकार वार्ता के दौरान एमएलसी रामतीरथ सिंहल, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी डॉक्टर बाबू लाल तिवारी, सांसद डॉक्टर अनुराग शर्मा, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा, सहजेन्द्र पाल बघेल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें