July 27, 2024

शोशल मीडिया पर वायरल हो रही दिगारा में पहाड़िया खोदने की वीडियो, सच्चाई क्या है

झांसी। शोशल मीडिया पर लगातार एक पहाड़िया को जेसीबी मशीन से तोड़कर बड़े बड़े डंपरो में भर कर उसका खनन करने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर यह कौन प्रभावशाली व्यक्ति है, जो इस प्रकार से खुलेआम दिनदहाड़े पहाड़िया को खुदवाने का कार्य कर रहा है। सूत्र बताते है कि यह खनन का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। लेकिन इसकी सच्चाई क्या है यह किसी को जानकारी नहीं हो पा रही है। की यह लीज पर ली गई है या अवैध तरीके से की जा रही है। शोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को ग्राम दिगारा स्थित पहाड़िया का बताया जा रहा है। अगर यह सही है तो यह बड़ी गंभीर बात है की जहां एक ओर शासन प्रशासन प्रयावर्ण को बचाने का कार्य कर रहे वही दबंग माफिया अपने निजी स्वार्थ के लिए पर्यावरण ध्वस्त करने में लगे है। फिलहाल यह पहाड़िया खोदने का वाला वीडियो शोशल मीडिया से लिया गया है।

रिपोर्ट – राहुल कोष्टा