July 27, 2024

मिटी दिलों की दूरियां, हंसते मुस्कुराते विदा हुए जोड़े

झांसी। मास्टर टेनर मध्यस्थ नन्दकिशोर बट्टा एवं मुकेश सिंघल द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से पति-पत्नी के बीच दूरियां समाप्त कर एक नई शुरुआत कराई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित मध्यस्थता केन्द्र में सचिव शीतल प्रियदर्शी के निर्देशन में मध्यस्थ अधिवक्ता नन्दकिशोर बट्टा एवं मुकेशसिंघल एड0 द्वारा मध्यस्थता केन्द्र पर मध्यस्थता के माध्यम से मध्यस्थता कराते हुए दोवादों का तुरन्त निस्तारण किया गया। मध्यस्थ नन्दकिशोर बट्टा द्वारा श्रीमती सना एवं शहजाद का दो वर्ष से चल रहे मनमुटाव को समाप्त कराकर मध्यस्थता केन्द्र से हंसते हुए विदा किया गया,इसी क्रम में मध्यस्थ मुकेश सिंघल द्वारा श्रीमती दीक्षा व पवन सिंह दोनों पति-पत्नी के बीच चल रहेमनमुटाव को समाप्त कराकर मध्यस्थता केन्द्र से नये जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा