July 27, 2024

महिला शिक्षक संघ ने उप मुख्यमंत्री को 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपातलवार व पगड़ी भेंट कर किया सम्मानित

झांसीl दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा के नेतृत्व में 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए उन्हें रानी लक्ष्मीबाई का प्रतीक चिन्ह तलवार , पगड़ी व भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित कियाlउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौपें गए ज्ञापन में अवगत कराया कि न्याय पंचायत एवं संबंधित थाना पुलिस के साथ माह में एक बैठक का आयोजन शासन के आदेश अनुसार होता रहे तो न्याय पंचायत में संचालित विद्यालयों के शिक्षक पुलिस को अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहें। खासकर विद्यालय आने जाने में रास्ते में होने वाली घटनाओं एवं विद्यालय के आसपास अराजक तत्वों के संबंध में पुलिस को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जा सके ।इसके साथ ही भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत की समस्या को देखते हुए विद्यालय एक माह के लिए सुबह 7 से 12 तक किये जाने की भी मांग की गई। शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष एक और मांग रखी कि यदि मुख्य मार्ग से विद्यालय जाने वाले सभी कच्चे रास्तों का निर्माण कराते हुए उन्हें पक्का करा दिया जाए तो शिक्षकों को विद्यालय आने और जाने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रतिभा कुशवाहा के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिंह संगठन मंत्री मंदाकिनी बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष मालती कुशवाहा मौजूद रहीं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा