July 27, 2024

डॉक्टर के आवास में लगी आग, मची भगदड़

झांसी। एक बार फिर पूनम वस्त्रालय में हुई आगजनी की घटना दोबारा न हो जाए इसके लिए फायर बिग्रेड और पुलिस बल ने बड़ी ही समझता ओर बल पूर्वक आग की सूचना पर पहुंच कर घर में फसे लोगों को सुरक्षित निकाल कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नही हुई फिलहाल घर के अंदर रखा सारा समान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी की आग की लपटों को देख भगदड़ मच गई।

जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पूर्व राज्य सभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव के आवास के पीछे डॉक्टर हेमंत त्रिपाठी का आवास है। प्रतिदिन की तरह सभी परिजन नींद से जाग कर नीचे वाले कमरे में आकर अपनी अपनी कारोबार पर जाने की तैयारी में जुटे थे की तभी दूसरे मंजिल पर बने कमरे में जोर के धमाके की आवाज आई। जब तक परिजन ऊपर जाकर देखा तब तक कमरे में आग फैल चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और चौकी मसीहा गंज पुलिस बिना समय गवाए तत्काल मौके पर पहुंच गए और परिजनों को सुरक्षित निकाल कर आग बुझाने को झूझते रहे। यह नजारा बिलकुल बीते दिनों शहर क्षेत्र में पूनम वस्त्रालय में हुई आगजनी की घटना से कम नहीं था।

लेकिन चौकी मसीहा गंज प्रभारी अनुज कुमार और फायर बिग्रेड की टीम झूझते हुए आग बुझाने में लगी रही। इधर आग जनी की घटना से आस पास भगदड़ मच गई। पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आगजनी की घटना में कोई जनहानि नही हुई, लेकिन गृहस्थी का लाखों का नुकसान हो गया। अगर पुलिस फायर बिग्रेड थोड़ी भी लेट होती तो पूनम वस्त्रालय जैसी घटना घट सकती थी आगजनी की घटना इन्वर्टर से हुए विस्फोट के कारण हुई थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा