July 27, 2024

पार्षद पर मारपीट का आरोप लगाकर पीड़ित पहुंचे नगर निगम

झांसी। पार्षद पर मारपीट गाली गलौज कर करने का आरोप लगाकर दर्जनों महिलाएं बच्चे पहुंचे नगर निगम। नगर निगम पहुंच कर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए पार्षद के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई। वही पार्षद ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए बताया की यह उनके खिलाफ एक माफिया द्वारा रची गई साजिश है।शुक्रवार की सुबह दर्जनों गरीब महिलाए बच्चे नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने आरोप लगाया की वह पन्नी लोहा लंगड़ बिनने का काम करते है। उसी से अपनी रोजी रोटी चलाते है। उनका आरोप है, की वह बिजौली में पन्नियां बिनने जाते है, तो वहां का पार्षद उन्हे मारता पीटता है और भगाता है। हम लोग गरीब लोग है इसी काम से अपना भरण पोषण करते है। वही बिजौली के पार्षद आदर्श गुप्ता ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए बताया की खंटियो में पन्नी बिनने का ठेका होता है। लेकिन वहां का ठेका नही हुआ है। उन्होंने कहा बिजौली के दो दबंग लोग इन मजदूर लोगों को सुबह लोडिंग गाड़ी में भरकर लाकर उनसे पन्नी बिनवाता है, इन लोगों को बिना ठेके के पन्नियां बिनने से रोका तो उन्ही दबंगों के इशारे पर इन मजदूरों को यहां भेज कर उनकी छवि धूमिल करने ओर अपने इस अवैध कारोबार को सुचारू करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा