July 27, 2024

सहायक प्रबंधक ने वृद्ध आश्रम में मनाया जन्मदिन

झांसी। उद्योग विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात महिला कर्मी ने अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर परिवार सहित आश्रम पहुंच कर पूरा दिन वृद्ध जनों के बीच ही रह कर गुजारा। इस दौरान वहां रहने वाले वृद्ध जनों को उन्होंने अपने परिवार का सदस्य मानते हुए दिन भर उनकी सेवा की।शहर कोतवाली क्षेत्र के थापक बाग में रहने वाले इंजीनियर धर्मेंद्र रायकवार की धर्म पत्नी उद्योग विभाग में सहायक प्रबंधक के रूप में तैनात है। प्रज्ञा ने अपने जन्मदिन पर सिद्धेश्वर नगर स्थित आईटीआई के पास स्थित वृद्ध आश्रम पहुंच कर वहां वृद्ध जनों को मिठाई और वस्त्र भेंट किए साथ ही पूरे परिवार के साथ आश्रम में रुक कर वृद्ध जनों की सेवा की। इस दौरान अपनों से ठुकराए आश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों ने प्रज्ञा को ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें