July 27, 2024

पीड़ित सिपाही ने शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मांगी मदद हादसे को बता रहा षड्यंत्र

झांसी। मकान पर जबरन अवैध रूप से कब्जा की सूचना पर मौके पर पहुंच रहे सिपाही के पिता और मां दुर्घटना में घायल हो गए। जिसे शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सिपाही षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम देना बताकर मकान पर कब्जा करने वालों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर आम जन से मदद की गुहार लगा रहा है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाला रजत कश्यप आगरा में सिपाही के पद पर पोस्टेड है। उसने सोमवार की सुबह एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल करते हुए आरोप लगाया की उसका झांसी सदर बाजार लालता प्रसाद कंपाउंड में एक आवास है। जिन लोगों को वह लीज पर मिला था उनका समय समाप्त हो चुका। गुंडई और दबंगई के बल पर वह माफिया वहां रहने वाले लोगों को डरा धमका कर मकान खाली कर रहे ओर बेच रहे है। उनसे बताया की माफियाओं ने उसका भी मकान बेच दिया था दस वर्ष पूर्व जबकि उनका कोई अधिकार नहीं इसका मुकदमा चल रहा है। उसका आरोप है की शनिवार की रात उसके माता पिता भट्टागांव वाले घर पर थे तभी देर रात्रि असलाह डंडा से लैस दर्जनों लोग उसके लालता प्रसाद कंपाउंड वाले आवास पहुंचे और ताला तोड़कर घर का सारा सामान उठा ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी मां और पिता एक्टिवा गाड़ी से घर की ओर आ रहे थे की आरएलपीएस के पास एक तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हे रोंदने का प्रयास करते हुए टक्कर मार दी। जिसमे उनके पिता सोहन लाल और मां घायल हो गए। पिता की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कोलेज से आगरा रेफर कर दिया है। वही उसने आरोप लगाया है की कैंट जैसे इलाके में आरएलपीएस के पास कोई ट्रैफिक नही रहता रात के समय वाहन से टक्कर नही लगी बल्कि उनके माता पिता की हत्या करने के लिए मकान पर अवैध कब्जा करने वालों ने ही हत्या करने के उद्देश्य से रोंदने का प्रयास किया था। सिपाही शोशल मीडिया के माध्यम से अपने विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खोल कर मदद की गुहार लगा रहा है। उसने आरोप लगाया है की उसकी पत्नी भी झांसी बरूआ सागर थाना में तैनात है उसे भी डराया धमकाया जा रहा। है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें