July 27, 2024

लापता दोनो मासूमों को चार घंटे में परिजनों को खोज कर उनके सुपुर्द किया

झांसी। पढ़ाई न करने पर डांट लगने से छूबद दो मासूम से घर से भाग निकले थे। जिन्हे राहगीरों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनो मासूमों के परिजनों को ढूंढ कर उनके सुपुर्द कर दिया है।मालूम हो की गुरुवार की दोपहर कुछ राहगीर मासूम भाई बहन को नवाबाद थाना क्षेत्र की मंडी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर गए थे। पुलिस पूछताछ में दोनो मासूमों ने अपने नाम गणेश और नंदनी बताया था। पूछताछ में बताया की उनके मां पिता उरई में मंडी के पास रहते है। यहां वह अपने मामा के पास रहते है। इसके अलावा वह दोनो न तो मामा का पता ओर नाम कुछ नही बता सके वही दोनो ने बताया की पढ़ाई न करने पर मामा ने डांट दिया था इसलिए दोनो घर से भाग आए। मंडी चौकी पुलिस ने दोनो बच्चों को थाना सदर बाजार के सुपुर्द कर दिया था। इधर नवाबाद और सदर बाजार पुलिस ने उनके परिजनों की तलाश शुरू कर दी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चों की मां और उनके मामा को पुलिस ने ढूंढ कर दोनो बच्चे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिए। बताया जा रहा दोनो बच्चों के माना नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावरा में रहते है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें