July 27, 2024

दूल्हे ने समझी अपनी वोट की ताकत और पहुंच गया पोलिंग बूथ दुल्हन लेने गया दुल्हा विदा लेट होने पर पहुंचा पहले वोट डालने

झांसी। सबसे पहले मतदान उसके बाद कोई काम। एक एक वोट की कीमत क्या होती है इसे पोलिंग बूथ पर पहुंचे दूल्हे ने बता दिया। सबसे पहले मतदान उनके बाद जल पान इसी अपील के साथ दुल्हन लेने गया दुल्हा विदा लेट होने पर सबसे पहले पोलिंग बूथ पहुंचा और अपना मत का प्रयोग किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र भार्गव की शनिवार को उन्नाव बालाजी रोड स्थित विवाह घर प्रेमा कुंज बारात गई थी। रविवार की सुबह विदा होकर दुल्हन को ले जाने की तैयारी हो रही थी। लेकिन हिंदू रितिरिवाज के चलते विदा में थोड़ा टाइम लग रहा था। जिस पर दुल्हा बने धर्मेंद्र भार्गव को प्रदेश के विकास ओर जनता को अच्छी सरकार दिलाने के लिए कुछ वक्त निकाल कर दुल्हा बनकर ही अपने नई बस्ती स्थित पोलिंग बूथ पहुंचा और सबसे पहले सुबह सात बजे अपना मतदान किया। सुबह सुबह दुल्हा को पोलिंग बूथ पर आता देख लाइन में खड़े मतदाताओं ने भी उसे पहले सम्मान देते हुए पहले वोट डालने के लिए सहयोग किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें