July 27, 2024

वीडियो काटकर डाला गया, मैं इस तरह के कृत्य का समर्थन नहीं करता : प्रदीप जैन

झांसी। पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद उसने दिखाई दे रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को लोगों ने आड़े हाथों ले लिया। पूर्व मंत्री को सोशल मीडिया पर जनता के आक्रोश का काफी सामना करना पड़ रहा। देर रात पूर्व मंत्री ने फिर शोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए बताया की वह इस कृत्य का कभी समर्थन नहीं करते और वीडियो को राजनेतिक मुद्दा बनाने के लिए कुछ लोगों द्वारा सिर्फ चार सेकंड का ही डाला है। जबकि वीडियो पूरी पंद्रह मिनट की ओर उस अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति से कांग्रेस पार्टी और उनका कोई लेना देना नही है। देर रात भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय ग्राम विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन ने एफबी पर कमेंट करते हुए लिखा की कल से शोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी पुराना है। जिसमे एक व्यक्ति देश के प्रधान मंत्री के बारे में कुछ अपशब्द कह रहा है। वो वीडियो किसी सार्वजनिक स्थान का है और अगर वीडियो को पूरा डाला जाता तो शायद स्पष्ट हो जाता की कांग्रेस पार्टी और उनका उस व्यक्ति से कोई लेना देना नही है। लेकिन राजनेतिक माहौल खराब करने के लिए कुछ सेकंड का वीडियो डाला गया। उस व्यक्ति को वह जानते तक नहीं। उन्होंने लिखा मैं इस तरीके के कृत्य करने वालों का कभी समर्थन नहीं करता हूं। हमारी विचार धारा भले अलग हो पर राजनीति में मर्यादा और सम्मान को मैने हमेशा स्थान दिया है। उन्होंने झांसी प्रशासन से अपील की है की उस दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने जनता से अपील की है कि झांसी की जनता ने उन्हें पंद्रह सालों से देखा है वह इस तरह की किसी राजनीति में भरोसा नहीं रखते। उन्होंने कहा वीडियो सांझा करने से पूर्व उसकी सच्चाई जरूर जान लें। वही प्रदीप जैन के समर्थन में भी झांसी के कई लोगों ने लिखा की प्रदीप जैन एक संस्कारी व्यक्ति है, अभद्र भाषाओं का प्रयोग वह नहीं करते और ऐसा करने वालों का वह कभी समर्थन नहीं करते।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें