July 27, 2024

अंजली दत्ता ने झांसी व्यापार मंडल छोड़ा, उद्योग व्यापार मंडल की बनाई गई जिलाध्यक्ष

झांसी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, झाँसी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघव वर्मा व जिलाध्यक्ष नीरज स्वामी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, झाँसी “महिला इकाई” की “जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजलि दत्ता” को मनोनीत किया। इसके पूर्व अंजलि दत्ता झांसी व्यापार मंडल में थी। लेकिन वह झांसी व्यापार मंडल छोड़ कर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में शामिल हो गई। पदाधिकारियों ने उन्हे महिला इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

ये भी देखें