![](https://jhansimediaclub.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220213-WA0012-1024x579.jpg)
झांसी। गैस रिफलिंग के बड़े कारोबार पर अचानक जोर के धमाके के साथ आग लग गई। धीरे धीरे आग पास में लगे अन्य गैस सिलेंडरों को अपनी अगोस में ले लिया। आग की भयानक लपटे और धमाकों की आवाज से आस पास भगदड़ मच गई। वही सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंची ओर आग पर काबू का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक गुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरोड़ में सिया और उत्तम अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कारोबार करते थे। रविवार को वह एक मारुति बैन गाड़ी में सिलेंडर से गैस भर रहे थे। तभी गैस लीकेज होने से अचानक आग गई। मारुति बैन पूरी तरह आग से धूं धूं कर जलने लगी। वही गैस सिलेंडर से जोरदार विस्फोट हुआ और पास में रखे तीन अन्य सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ मच गई। आनन फानन में फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची आग को बुझाने का प्रयास तेज कर दिए। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नही हुई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
More Stories
तलाक होने के बाद ससुरालियों को कर रही परेशान, फर्जी मुकदमे में फ़साने की दे रहे धमकीमाँ बेटे पुलिस अधिकारियों की चौखट लगा रहे न्याय की गुहार
सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार पर पूर्व मंत्री ने की एफआईआर दर्ज कराने की मांग
महिला सिपाही पर हमला करने का आरोप सिद्ध होने पर पांच वर्ष का कारावास दो हजार अर्थदंड से दंडित किया