July 27, 2024

राजकीय महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य के लेखको की जीवनी पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

झांसी। राजकीय महिला महाविद्यालय झाँसी में अंग्रेजी विषय के तत्वावधान में परिषदीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। चसमें विलियम सेक्सपियर का सुप्रसिद्ध नाटक द मर्चेंट ऑफ वेनिह का छात्राओं द्वारा मंचन किया गया व अंग्रेजी साहित्य के लेखको की जीवनी पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न लेखकों की वेशभछषा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभाग एसोसिएट प्रो. डाॅ.अनुपम सोनी रही। जिन्होंने अंग्रेजी भाषा का महत्व व वैश्वीकरण पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुन्देलखण्ड महाविद्यालय की संस्कृत विभागाध्यक्ष डाॅ. ज्योति वर्मा व आर्य कन्या महाविद्यालय की अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ.कविता अग्निहोत्री रही। सम्मानित अतिथि व निर्णायक के रूप में बचन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग से डाॅ.शिप्रा गुप्ता वशिष्ट डाॅ. ,गुरदीप कौर त्रिपाठी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बी बी त्रिपाठी ने की। नाटक की प्रस्तुति में सर्वश्रेष्ठ अभिनय हेतु नीलिमा इटौरिया का चयन किया गया। लेखकों की जीवनी पर प्रयियोगिता में प्रथम स्थान तनाज खान बी.ए. प्रथम वर्ष , द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से निधि चौबे एम.ए प्रथम वर्ष व सुरभि बी.ए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान पर मोनिका सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग कीविभागाध्यक्ष डाॅ शीराज खान ने किया व अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ रवि कुमार ने आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रध्यापकगण व कर्मचारी उपस्थित रहें।

ये भी देखें