Home उत्तर प्रदेश हॉकी इण्डिया प्रथम नार्थ जोन जूनियर पुरूष/महिला हॉकी चैम्पियनषिप

हॉकी इण्डिया प्रथम नार्थ जोन जूनियर पुरूष/महिला हॉकी चैम्पियनषिप

28
0

झांसी। पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 7-1 से हराया। हॉकी इण्डिया नई दिल्ली के तत्वावधान में उ0प्र0 हॉकी द्वारा जिला प्रशासन झाँसी के समन्वय से आयोजित कराई जा रही हॉकी इण्डिया प्रथम नार्थ जोन जूनियर पुरूष/महिला हॉकी चैम्पियनशिप-2023 का आज दिनांक 21 मार्च 2023 के मुख्य अतिथि – उप निदेशक मनरेगा श्री रामवतार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पुरूष वर्ग- में आज उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये दिल्ली हॉकी टीम को 7-1 के स्कोर से एकतरफा जीत दर्ज कर पूर्ण अंक अर्जित किये। आज खेले गये इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश टीम को 7वंे मिनट में मिले पैनल्टी कॉर्नर को राजेश यादव ने गोल में तब्दील करते हुये अपनी टीम को 1-0 की बढ़ दिला दी, जो पहले क्वार्टर तक कायम रहीं रही। दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में त्रिलोकी वेनवन्शी ने मैदानी गोल कर उत्तर प्रदेश की टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दिल्ली टीम की ने वापसी करते हुये 21वें मिनट में भूपेन्द्र सिंह के द्वारा किये गये शानदार गोल की बदोलत स्कोर 2-1 कर दिया। उत्तर प्रदेश टीम के राहुल यादव ने 28वें मिनट में फ्री गोल कर स्कोर 3-1 पर ला दिया। तीसरे क्वार्टर में भी उत्तर प्रदेश की टीम का दबदबा कायम रहा, 45वें मिनट में शाहरूख अली व केतन कुशवाहा ने दनादन 1-1 मैदानी गोल कर स्कोर 5-1 पर ला दिया। चौथे व अंकित क्वार्टर के 49वें मिनट में शाहरूख अली, 57वें मिनट में सिद्धान सिंह ने पैनल्टी कॉर्नर से 1-1 गोल कर अपनी टीम को 7-1 से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच के रैफरी श्री माहेश्वर सिंह नेगी व श्री संजीव कुमार रहे। जबकि टैक्निकल ऑफिसर सुश्री सदमा शाहिद व श्री अमित कटारिया, टैक्निकल जज सुश्री रश्मि सिंह रही। आज के मैच के ’मैन ऑफ दी मैच’ उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के सेण्टर फार्वड खिलाड़ी अजीत यादव रहे। जिनको मुख्य अतिथि श्री रामवतार उप निदेशक मनरेगा द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कार करते हुये आगे के मैचों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। उक्त अवसर पर श्री राममिलन क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़, श्री राजेश सोनकर उपक्रीड़ाधिकारी झाँसी, सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी, श्री संजीव सरावगी सचिव जिला हैण्डबाल संघ, सुषमा कुमारी हॉकी प्रशिक्षक, ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा, विकास वेंदया, गौतमदास, मुकेश भारतीय, राजा खान व रामकुमार सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झाँसी द्वारा किया गया।दिनांक 22.03.2023 प्रातः 08ः00 बजे से चैम्पियनशिप के अन्य मुकाबले खेले जायेगें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here