
झांसी। टोडीफतेहपुर के जंगलों में देर रात स्वाट टीम व पुलिस का डकैतों का आमना सामना हो गया। दोनो ओर से चली गोलियों में दो बदमाशों को गोली लग गई। वही उनके अन्य साथी फरार हो गए। जिनकी पुलिस टीमें लगातार तलाश कर रही है।जानकारी के मुताबिक होली की रात थाना टोडीफतेहपुर निवासी श्रवन कुमार के घर में घुस कर बदमाशों ने बंदूकों की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम देकर लाखों कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट कर भाग गए थे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सीओ मऊरानीपुर के नेतृत्व में तीन अलग अलग पुलिस की टीमों का जिसमे स्वाट टीम का गठन कर डकैती कांड की घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने के निर्देश दिए थे। देर रात एसएसपी राजेश एस के निर्देशन में स्वाट टीम,थाना टोडीफतेहपुर पुलिस जंगलों में कांबिंग कर रही थी। तभी डकैतों से आमना सामना हो गया। पुलिस टीमों को अपने पास आता देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाव में पुलिस टीमों ने भी फायरिंग कर दी। जिसमे दो डकैत बंटी उर्फ सलमान निवासी बराठा, ओर सोनू निवासी परीक्षा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वही उनके अन्य साथी फरार हो गए जिनकी पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है। सूत्र बताते है घायल बदमाशों ने ही टोडीफतेहपुर में डकैती कांड की घटना को अंजाम दिया था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






