Home Uncategorized शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...

शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

51
0

झांसी। चिरगांव थाना पुलिस ने नरेंद्र राजपूत की शराब पार्टी के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त की शाम को नरेंद्र राजपूत की उसके साथ शराब पी रहे उसके साथियों से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के दौरान उसके साथियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की सूचना पर नरेंद्र के भाई पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। उपचार के दौरान नरेंद्र की 28 अगस्त को मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। साथ ही पुलिस ने मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी। आज चिरगांव थाना पुलिस ने अभियुक्त बृजेंद्र अहिरवार, मनोज अहिरवार, चतुरसिंह, देवेंद्र समस्त निवासी ग्राम बरल को कही भागने की फ़िराक़ में प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here