झांसी। कोचिंग संचालिका ने नशीली गोलियां का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। संचालिका ने भाजपा नेत्री और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खातिबाबा निवासी महिला दीप माला सोनी पत्नी अभिषेक ने आज नशीली गोलियां का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ उसे तत्काल परिजनों ने मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया। दोपहर बाद होश आने पर दीपमाला ने भाजपा नेत्री रजनी गुप्ता और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की वह उनके यहां नौकरी करती थी। लेकिन रजनी गुप्ता और मुकेश गुप्ता जिन बच्चों को जिस संस्था से कंप्यूटर कोर्स कराते थे वह रजिस्टर्ड नही है। ओर सभी बच्चों को फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर मार्कशीट देते है। इस बात को लेकर उसका मुकेश गुप्ता एप टेक कंप्यूटर संचालक और उनकी पत्नी से कई बार मुंह बाद हुआ। इसके बाद 14 सितंबर 2022 को दीपमाला ने नौकरी छोड़ दी और उन्ही के एप टेक के पास एडी एज्युकेशन के नाम से कोचिंग सेंटर खोल लिया। जिससे मुकेश गुप्ता और उनकी पत्नी रंजिश मानने लगे और लगातार कई बार फर्जी मामलों में फसाने का प्रयास कर चुके साथ ही अपराधी लोगों को उनके पीछे लगा दिया। कई बार रास्तों में तथा दीपमाला के पति के ऑफिस में अपराधी आकर घूर घूर कर देखते है। दीपमाला का आरोप है की उसके द्वारा कोचिंग सेंटर खोलने से बौखलाए पति पत्नी मुकेश गुप्ता और रजनी गुप्ता उनकी हत्या करा सकते है। दो दिन पूर्व एक अपराधी व्यक्ति को उनके घर भेजा था जिसकी शिकायत प्रेमनगर थाना में की थी। लेकिन प्रेमनगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस दहशत के चलते उसने गत दिवस नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दीपमाला ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






