झांसी। कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए भोपाल में अटल भारत क्रीडा एव कला संघ भारत द्वारा अटल गौरव अवार्ड सम्मान आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रघुराज सिंह कंसाना अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा) विशिष्ट अतिथि विधायक कृष्णा गौर और अतिथि के रूप में नेहा चोपड़ा, महेंद्र सिंह यादव कैबिनेट मंत्री, योगेंद्र महंत राज्यमंत्री नीरज सिंह राजपूत बॉलीवुड एक्टर कत्थक हमारे भारतीय शास्त्रीय नृत्य में एक विशिष्ट पहचान रखता है और एक मजबूत पहचान रखता है उसी कत्थक की परंपरा से जुड़ी कथक नृत्यगाना कलाकार शगुफ्ता खान ने एक बार फिर शहर का नाम बुलंदियों पर पहुंचाया राष्ट्रीय स्तर पर कई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली शगुफ्ता डांस स्टूडियो बुंदेलखंड झांसी की बेटी फाउंडर शगुफ्ता खान ने भोपाल में भी अपना परचम लहराया जिसमें उन्हें अटल भारत क्रीडा एवं कला संघ भारत द्वारा अटल गौरव राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया कुछ महीने पहले ही गंगटोक में कला रत्न अवार्ड जीत चुकी हैं शगुफ्ता की सफलता पर शहर के लोगों ने खुशी जाहिर की
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






