
झांसी। जिला शासकीय अधिवक्ता डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव का जन्मदिवस उसके सहयोगियों, अधिवक्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। सुबह से ही उनके शुभ चिंतकों का बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया था। डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिवस की सुबह की शुरुआत माता पीतांबरा देवी के दर्शन कर की। इसके बाद वह अपने शुभ चिंतकों और अपने अधिवक्ता साथियों से मिले। जगह जगह उनके साथियों से केक कटवा कर उनका जन्मदिवस मनाया। इस दौरान डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने कहा कि वह अपने जन्मदिवस पर जूनियर अधिवक्ताओं साथियों को यह संदेश देना चाहते है कि अभी उनके पास मौका है, वह सभी जूनियर अधिवक्ता साथी हम सभी अधिवक्ता साथियों से सीख ले कि कैसे सही साक्ष्यों के साथ किसी भी मामले को लेकर न्यायालय के समक्ष रखकर वस्तु स्थिति से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि जूनियर अधिवक्ता सीनियर अधिवक्ताओं से सीख ले कि वह किस प्रकार तैयार करके न्यायालय में बहस करते है। समस्त तैयारी के साथ न्यायालय में खड़े होंगे तो एक अच्छे अधिवक्ता के रूप में उभर कर आएंगे साथ ही उन्होंने अपने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि अभियोजन का कार्य और अच्छे तरीके से करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

