Home उत्तर प्रदेश मां ही निकली मासूम बालिका की कातिल

मां ही निकली मासूम बालिका की कातिल

24
0

झांसी। पूछ थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके से दो माह की मासूम बालिका के गायब होने की घटना से मचे हड़कंप के बाद दिन रात मेहनत कर घटना से पूछ पुलिस ने पर्दा फाश कर बालिका की मां को गिरफ्तार करते हुए बालिका का शव नाले से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मासूम बालिका की कातिल उसकी मां ही निकली। जानकारी के मुताबिक 15जनवरी को पूछ थाना में नई बस्ती मोहल्ला निवासी नसरुद्दीन ने सूचना दर्ज कराते हुए बताया था की उसकी दो माह की पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। पुलिस ने सूचना दर्ज कर जांच पड़ताल करते खोजनीशुरु कर दी थी। इधर बालिका की मां ने पुलिस को घटना वाले दिन से ही गुमराह करना शुरू कर दिया था। पुलिस को गुमराह करते हुए बताया शायद उसकी पुत्री को जंगली बिल्ली ले गई। लेकिन पुलिस के गले यह बात उतर नही रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर बालिका की मां रिजवाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया की पुत्री होने का उसे लगातार अवसाद लगा रहता था। इसलिए वह खुद शोंच क्रिया के बहाने पुत्री को ले जाकर नाले में डूबो पर मार दिया और शव उसी में फेंक आई। पुलिस ने आरोपी मां रिजवाना को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here