झांसी। शिक्षक समाज का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। यह बात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट को छोड़ कर भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल तिवारी के समर्थन उतरे मंडलीय अध्यक्ष सरस्वती इंटर कॉलेज के नरेंद्र पस्तोर ने कही। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय मोजूद रहे।मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ झांसी मंडल झांसी मंडलीय सरस्वती इंटर कॉलेज अध्यक्ष नरेंद्र पस्तोर अपने समर्थकों के साथ शर्मा गुट छोड़ कर भाजपा के समर्थन में भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर बाबू लाल तिवारी का समर्थन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा की शिक्षको समाज का सम्मान कानून व्यवस्था और भय मुक्त शासन केवल भाजपा में ही है। साथ ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने पर वह पुरानी पेंशन बहाली करने पर गंभीरता से विचार कर रही है, भाजपा की नीतियां शिक्षक हित में है। इसलिए हम सभी शिक्षक भाजपा के साथ है। पत्रकार वार्ता के दौरान बबीना विधान सभा के विधायक राजीव सिंह, भाजपा नेता संजीव श्रंगृषि मोजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






