Home Uncategorized ₹403 करोड़ साइबर फ्रॉड का अंतिम लाभार्थी कौन : पूर्व आईपीएस 

₹403 करोड़ साइबर फ्रॉड का अंतिम लाभार्थी कौन : पूर्व आईपीएस 

70
0

 

झांसी। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने झाँसी में सामने आए बड़े साइबर अपराध मामले के संबंध में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर ₹403 करोड़ की कथित धनराशि के पूरे लेन-देन और अंतिम लाभार्थियों की पहचान की मांग की है।

उन्होंने कहा कि उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार 56 बैंक खातों से जुड़ी देशभर की 325 साइबर अपराध शिकायतों में लगभग ₹403 करोड़ के लेन-देन का पता चला है। छह आरोपियों की गिरफ्तारी और तीन आरोपियों के फरार होने की सूचना है। धनराशि को यूएसडीटी में परिवर्तित कर आगे भेजे जाने तथा संभावित विदेशी संचालकों से संबंध की बात भी सामने आई है।

उन्होंने कहा कि असली सवाल यह है कि इसमें वास्तविक साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि कितनी थी, धन कहाँ-कहाँ गया और उसके अंतिम लाभार्थी कौन हैं।

अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से मांग की कि जांच को केवल गिरफ्तारियों तक सीमित न रखकर पूरी धन-श्रृंखला, बैंक खातों, यूएसडीटी एवं अन्य आभासी मुद्रा के लेन-देन तथा संभावित विदेशी संचालकों तक ले जाया जाए। साथ ही पीड़ितों की अधिकतम धनराशि बरामद कर जांच की प्रगति एवं वास्तविक बरामदगी की तथ्यात्मक स्थिति सार्वजनिक की जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here