Home Uncategorized हजारों बहनों का आशीर्वाद के आगे सारे हमले कमजोर साबित हुए, यह...

हजारों बहनों का आशीर्वाद के आगे सारे हमले कमजोर साबित हुए, यह राजनीतिक हमले है, घबराना नहीं भाई अभी जिंदा है : पूर्व विधायक

56
0

झांसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना दसवां रक्षा बंधन उत्सव मनाने के दौरान पूर्व विधायक ने राखी बंधने आई अपनी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि उन पर हजारों बहनों का आशीर्वाद है इसलिए उन पर अब तक हुए कथित हमले ने उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक हमले है, उन्होंने कहा कि उन पर हजारों बहनों का आशीर्वाद है इसलिए यह राजनीतिक हमले उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। उन्होंने अपनी बहनों से कहा कि वह घबराए नहीं यह राजनीतिक हमले है, उनका भाई कही से कमजोर नहीं है, उनका भाई अभी जिंदा है और हमेशा उनके लिए खड़ा रहेगा।

रक्षा बंधन की दूज पर रविवार को ओरछा तिगैला स्थित एक गार्डन में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव को उनके एक हजार एक बहनों ने कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूर्व विधायक ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। आपको बता दे कि पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव अब तक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर बुंदेलखंड में एक हजार एक बहनों के हाथ पीले कर चुके है। इन्हीं बहनों से वह हर वर्ष पिछले दस सालों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाते चले आ रहे है। इस रक्षा बंधन पर भी उनके पुत्र दीपांकर यादव मून द्वारा रक्षा बंधन उत्सव आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव, अतिथि सिद्धेश्वर मंदिर के पीठाधीश पंडित हरिओम पाठक, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, यादवेंद्र सिंह यादव सहित समाजवादी पार्टी महिला सभा की पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता, श्रीमती गीता साहू, सहित कई समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here