Home उत्तर प्रदेश खुल्ले न देने पर दुल्हा और बाराती ने दुकानदार को पीटा, गुल्लक...

खुल्ले न देने पर दुल्हा और बाराती ने दुकानदार को पीटा, गुल्लक लूटने का आरोप

37
0


झांसी। खुल्ले पैसे न देने पर बारातियों और दुल्हा ने दुकान के अंदर घुसकर दुकान दार को जमकर पीटते हुए उसकी गुल्लक से रुपए लूट ले गए। वही दुल्हा ने अपनी कटार निकाल कर दुकान दार को धमकाया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के करैरा से आज रात एक बारात शहर कोतवाली स्थित उन्नाव गेट अंदर आई हुई थी। बारात में शामिल कुछ लोग अधिक मात्रा में शराब का सेवन किए थे जैसे ही बारात दुल्हन के दरवाजे के पास पहुंची तभी वहां स्थित विनोद बांगर की दुकान पर बारात में शामिल शराबी लोग रूपयो के खुल्ले लेने पहुंचे खुल्ले न होने पर बारातियों ने दुकान दार के साथ गाली गलौज कर दी यह घटना देख दुल्हा भी बग्गी से उतर कर दुकान पर पहुंच गया और दुल्हा व उसके साथियों ने दुकानदार को जमकर मारपीट करते हुए उसकी दुकान का सामान तथा गुल्लक में रखे रुपए लूट लिए ओर दुल्हा ने अपनी कटार निकाल कर दुकानदार की गर्दन पर रख कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। मौके पर पहुंची पुलिस मूक दर्शक बनी रही। फिलहाल दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई है दुकानदार को इलाज करने के लिए अस्पताल भेज दिया गया ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here