झांसी। पिता की डांट से नाराज एक मासूम बालक घर से लापता हो गया। परिजनों ने इसकी खोजबीन करने के बाद न मिलने पर पुलिस में सूचना दी है। इस बालक को खोजने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के तालियां मोहल्ले निवासी मातादीन ने कल शाम अपने छोटे पुत्र रविंद्र को डांट फटकार दिया। इससे रविंद्र नाराज होकर घर से कही चला गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। देर रात परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिस किसी भी व्यक्ति को इसका सुराग मिले वह इस नंबर 9454403653 प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर के नंबर पर सूचित करे। बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





