Home उत्तर प्रदेश पूर्व प्रधान मंत्री की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ा, आज फिर...

पूर्व प्रधान मंत्री की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ा, आज फिर कर रहा था प्रयास

25
0

झांसी। महानगर के प्रमुख चौराहे पर लगी पूर्व प्रधान मंत्री की प्रतिमा से हमेशा छेड़छाड़ कर पुलिस के लिए सिरदर्दी पैदा करने वाला सिरफिरे को आज चौराहे पर मोजूद सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। आज वह सिरफिरा फिर से पुलिस के लिए सिरदर्दी पैदा करने वाला था।जानकारी के मुताबिक इलाईट चौराहे पर लगी पूर्व प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा से अक्सर छेड़छाड़ होती थी। कभी प्रतिमा क्षतिग्रस्त तो कभी गले में काला पट्टा डालने की घटना को लेकर कांग्रेसियों ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के आंदोलन से पुलिस को काफी सिरदर्दी बनी रहती थी। आज वही सिरफिरा दोपहर करीब बारह बजे प्रतिमा पर पहुंचा और प्रतिमा को तोलिया से ढक दिया। तभी चौराहे पर यातायात सुरक्षा में मोजूद होमगार्ड के जवानों को नजर उस पर पड़ गई ओर उसे दबोच कर थाने ले जाया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here