Home Uncategorized शराब की दुकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, चार फरार

शराब की दुकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, चार फरार

43
0

झांसी। थाना टहरौली पुलिस ने शराब की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरों को दबोच कर उनके कब्जे से शराब की बोतल, नकदी आउट घटना में प्रयुक्त चार पहिया गाड़ी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक 12/13 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने टहरौली स्थित देशी शराब की दुकान से 28 पेटी देशी शराब, चार हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। पुलिस ने घटना को दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में टहरौली पुलिस ने संदिग्धों की तलाश करते हुए तीन संदिग्धों को दबोच लिया था। पूछताछ करने पर तीनों ने देशी शराब की दुकान से चोरी करने की घटना का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई शराब की दो पेटी, 24 सौ की नकदी और घटना में प्रयुक्त चार पहिया गाड़ी बरामद कर ली। पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम गरौठा के रामपुरा निवासी ध्रुव सोनी, एरच के ग्राम स्किल निवासी अरुण कुशवाहा, गरौठा के द्वारिकापुरी निवासी राजा बाबू उर्फ कृष्णकांत बताया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभी इनके घटना में शामिल चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here