Home Uncategorized दो मंजिला मकान बारिश से ढहा

दो मंजिला मकान बारिश से ढहा

34
0

 

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट पर स्थित एक कई वर्षों पुराना मकान भारी बारिश के चलते धराशाही हो गया। गनीमत रही मकान के अन्दर मौजूद लोग मकान गिरने से पहले ही बाहर निकल आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दतिया गेट निवासी वीरेंद्र कुमार साहू अपने पुस्तैनी मकान में रहते है। दो मंजिला मकान के नीचे किराने की दुकान भी बनी है। पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पुराने मकानों की हालत जीर्णशीर्ण होती जा रही है। इसी के चलते भारी बारिश को देखते हुए वीरेंद्र उर्फ बीरू और उसका परिवार रात को सोया नहीं था। शुक्रवार की तड़के दीवार में दरार आने पर बीरेंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों को बीरेंद्र के पुत्र ने नींद से जगाया। दिवाल में दरार देख परिवार के सभी लोग घर से बाहर आ गए तभी उनका मकान धराशाही हो गया। मकान ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इधर वीरेंद्र ने बताया कि उसका मकान करीब सौ वर्ष पुराना था, इस घटना में उनका करीब दस से पंद्रह लाख का घर की गृहस्थी और दुकान का सामान टूट कर नुकसान हो गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here