Home उत्तर प्रदेश बलिदान दिवस पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद

बलिदान दिवस पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद

42
0

झांसी। अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का आज बलिदान दिवस मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीवन पर प्रकाश डाला गया। रविवार को सीपरी बाजार रोड स्थित अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर रोटरी क्लब और शाहिद स्मृति समिति के तत्वावधान में बलिदान दिवस मनाते हुए उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यातिथि वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, विशिष्ठ अतिथि पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन, सालिग्राम राय, देव प्रिया उकसा, गजानंद रहे। इस दौरान सभी ने चंद्र शेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा क्रांति के दौरान वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि पर बिताए गए समय और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो लड़ाई लडी उसे याद किया। इस दौरान राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, सुनील तिवारी, दिनेश भार्गव, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मनमोहन मोनू और आभार कार्यक्रम आयोजक रोटरी क्लब व शाहिद स्मृति समिति ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here