Home उत्तर प्रदेश बिना ननि की एनओसी के खोद डाली सड़क, शिकायत पर जेई ने...

बिना ननि की एनओसी के खोद डाली सड़क, शिकायत पर जेई ने किया निरीक्षण, कम्पनी की पाई गलती

43
0

झांसी। शहर में गैस पाइप लाइन डालने वाली कंपनी ने शहर की कई सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी। जहां मन चाहे खुदाई शुरू की पाइप लाइन डाली और बिना सड़क बनाए चल दिए। सड़कों की खराब स्थिति का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा। सरकार हार वार्ड में विकास कार्य के लिए लाखो करोड़ो रूपया खर्च कर सड़के बनवा रही गद्दे भरवा रही है। लेकिन उनकी कितनी हिफाजद हो रही यह कोई देखने वाला नहीं।शहर में डाली जा रही गैस पाइप लाइन का ठेका लेने वाली कम्पनी ने किसी किसी क्षेत्र की सड़क खोद कर पाइप लाइन डालकर सड़क को बनवाने की एनओसी ले ली है। लेकिन कही कही यह कंपनिया बिना नगर निगम एनओसी के सड़क खोद कर पाइप लाइन डालकर सड़कों को खराब कर रही है। इसी प्रकार गैस पाइप लाइन डालने वाली एक कंपनी ने सीपरी बाजार के आदर्श नगर पोश कॉलोनी की सड़क को पूरी तरह से खोद डाला। जिससे इस पोश इलाके में रहने वाले लोगों को धूल मिट्टी और गद्दों का सामना करना पड़ रहा है। गैस पाइप लाइन कंपनी ने सड़क खोदने के बाद अपना काम क्रिया और सारे एपेक्स तोड़ दिए और उन्हे बिना डस्ट के मिट्टी से बिछवा दिए। जिससे इस पोश कॉलोनी की सड़क पूरी तरह से बरवाद हो गई। इससे लोगों का निकलना दूभर हो गया। काफी समस्या होने पर आज यहां के लोगों ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों को शिकायत की। शिकायत पर मौके पर जांच करने पहुंचे नगर निगम के जेई ने अनियमितता पाई और कंपनी के लोगों ने मौके पर सड़क खोदने की नगर निगम की एनओसी मांगी। जिस पर कंपनी ठेकेदार एनओसी नही दिखा सका। जेई ने बताया की कंपनी ने नियम विरुद्ध कार्य किया है, इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों। के पास भेजी जाएगी और कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here