Home उत्तर प्रदेश खबर का हुआ असर झांसी में सात हत्याएं करने की धमकी देने...

खबर का हुआ असर झांसी में सात हत्याएं करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

25
0


झांसी। झांसी मीडिया क्लब पोर्टल पर लगी खबर का हुआ असर पुलिस ने खबर को संज्ञान लेते हुए सात सात लोगों की हत्याएं करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक शोशल मीडिया प्लेट फार्म एफबी पर शुक्रवार को एक मेसेज वायरल किया गया। इस मैसेज में युवक ने लिखा था की वह सात सात हत्याएं करेगा। इस खबर को संज्ञान लेते हुए शहर में शांति का माहोल कायम रहे इस पर jhansimediaclub.com पोर्टल पर देर रात इस खबर को लगाया गया था। पुलिस अफसरों ने खबर को संज्ञान लेकर आरोपी युवक की तलाश की तो उसका नाम राइन रायकवार निवासी प्रेमनगर निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया की उसके जीजा परिवार में विवाद कराते है और उसके माता पिता की हर माह की पेंशन हड़प कर लेते है। उसने बताया की वह लोग उसका चालीस हजार रुपया नही दे रहे इसलिए उसने यह धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here