झांसी। कांग्रेस नेता अधिवक्ता विवेक बाजपेई ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी की घटना का संज्ञान दिलाते हुए उत्तर प्रदेश के समस्त मंदिरों धार्मिक स्थलों से दान पेटी हटाए जाने की मांग की है।
एडवोकेट विवेक बाजपेई ने अपने लिखे हुए पत्र में कहा कि वर्तमान में अयोध्या में राम मंदिर में हुये चढ़ावा चोरी को ध्यान में रखते हुये उत्तर प्रदेश में समस्त धार्मिक स्थलों से चढ़ावा एवं दानपात्र की पेटियों हटाया जाना न्यायोचित होगा क्योंकि यदि धर्म स्थलों में दान पेटियाँ नहीं होगी तो चोरी जैसे महापाप के कृत्य करने पर धार्मिक स्थलों में रोक लगेगी धार्मिक स्थलों पर दान पेटियों वृद्धाश्रम, शिक्षण संस्थाओं उवं अस्पतालों में दान पेटियों रखी जानी चाहिये यदि उक्त दान पेटियाँ वृद्धाश्रम में, अस्पतालों में एवं शिक्षण संथाओं में रखी जायेगी तो इससे उत्तर प्रदेश में निरन्तर बन्द हो रहे शिक्षण संस्थान सुचारू रूप से चालू रहेंगे और गरीब परिवार के हजारों गरीब छात्र-छात्राएं जो वर्तमान में मंहगी शिक्षा लेने से वंचित है उन्हें उक्त धनराशि से अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी तथा अस्पतालों में दान पेटियों रखने से हजारों गरीब बेसहाय व्यक्तियों को अच्छा इलाज प्राप्त हो सकेगा एवं वृद्धाश्रमों से समाज के वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल भी सुगमता से हो सकेगी उक्त धनराशि का नियंत्रण भी प्रत्येक जिले के कोषागार एवं जिलाधिकारी के नियंत्रण में होने से भ्रष्टाचार पर रोक लग सकती है तथा जनता एवं समाज के द्वारा दान की गयी धनराशि का सदुपयोग हो सकता है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

