Home Uncategorized सुभाष गंज में स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर में लगी आग, पड़ोसियों की...

सुभाष गंज में स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर में लगी आग, पड़ोसियों की फुर्ती और दमकल की चुस्ती से टला बड़ा हादसा

37
0

 

झांसी। शहर के प्रमुख बाजार सुभाष गंज में स्थित मेडिकल स्टोर में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में आस पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती काफी देर हो सकती थी इस बात को ध्यान में रखकर आस पास के व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर की शटर का ताला तोड़ कर शटर खोल दी। तभी मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। इससे पहले कि आग कोई बड़ा रूप लेती फायर बिग्रेड की गाड़ी से पानी की बौछार से आग को काबू में कर लिया गया। आग काबू में हो जाने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक गुड्डू अग्रवाल की शहर स्थित सुभाष गंज में खोया वाली में गली में गर्ग मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। मंगलवार को बंदी दिवस होने पर पूरा बाजार बंद था और मेडिकल स्टोर भी बंद था। सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक मेडिकल स्टोर की शटर के नीचे से भयंकर धुआं बाहर की ओर आने लगा। शटर से धुआं निकलता देख मौके पर मौजूद व्यापारियों और आस पास के लोगों के होश उड़ गए। व्यापारियों ने शोर मचाया। आग लगने की आवाज सुनकर आस पास के रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। तभी इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड सहित मेडिकल स्टोर संचालक को दी। लेकिन जब तक यह लोग मौके पर पहुंच पाते काफी देर हो सकती थी। आस पास के व्यापारियों ने समय जायज न करते हुए शटर के ताले तोड़कर अंदर लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। तभी वक्त पर फायर बिग्रेड की गाड़िया भी पहुंच गई। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग मेडिकल कॉलेज के अंदर एक रूम रुई पट्टी रखने का है, वही पर पास में लगे बिजली मीटर से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया होता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here